Tue, Feb 24, 2026
28 C
Gurgaon

ईडी ने लालू यादव से लैंड फॉर जॉब घोटाले में शुरू की पूछताछ

बेटी मीसा के साथ ईडी कार्यालय पहुंचे लालू यादव

पटना, 19 मार्च (हि.स.)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव लैंड फॉर जॉब घोटाले में बुधवार को सुबह बेटी मीसा भारती के साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पटना स्थित कार्यालय पहुंचे, जहां लालू यादव से ईडी की टीम पूछताछ कर रही है। बीते दिन यानी मंगलवार को ईडी ने राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव से पूछताछ की थी।

दरअसल, लैंड फॉर जॉब (जमीन के बदले नौकरी) घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से पूछताछ की थी। पटना स्थित ईडी कार्यालय में दोनों से अलग-अलग कमरों में घंटों सवाल-जवाब किए गए। वहीं आज इस मामले में ईडी राजद सुप्रीमो लालू यादव से पूछताछ कर रही है। इससे पहले 20 जनवरी 2024 को दिल्ली और पटना की ईडी टीम ने लालू यादव और तेजस्वी यादव से एक साथ पूछताछ की थी। उस दौरान लालू यादव से 50 से अधिक सवाल पूछे गए थे। लालू ने ज्यादातर सवालों का जवाब “हां” या “ना” में ही दिया था।

पूछताछ के दौरान वह कई बार नाराज भी हो गए थे। वहीं 30 जनवरी 2024 को तेजस्वी यादव से भी लगभग 10-11 घंटे तक पूछताछ की गई थी। लैंड फॉर जॉब घोटाले में ईडी की जांच जारी है। एजेंसी का दावा है कि लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते हुए कई लोगों को रेलवे में नौकरी देने के बदले उनसे जमीनें ली गई थीं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories