सिक्किम में बलिदान हुए नाहन क्षेत्र के लांस नायक मनीष ठाकुर

0
223

नाहन, 02 जून (हि.स.)।उ त्तरी सिक्किम में जिला सिरमौर के वीर सपूत लांस नायक मनीष ठाकुर वीरगति को प्राप्त हुए। मनीष ठाकुर नाहन विधानसभा क्षेत्र में बड़ाबन के रहने वाले थे। 27 वर्षीय मनीष 3 डोगरा रेजिमेंट में तैनात थे ,उनकी शहादत की खबर मिलते ही समूचे स्कूटर में शोक की लहर फैल गयी।

जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम मनीष लगभग साढ़े सात बजे सिक्किम में छते नामक स्थल पर हुई लैंड स्लाइड की चपेट में आ गए। इस लैंड स्लाइड ने सैनिक छावनी को भी अपनी चपेट में ले लिया। इन दिनों सिक्किम में भीषण बारिश से बढ़ व् भू स्खलन होने से हालत बड़े गंभीर बने हुए हैं। आपदा राहत एवं निगरानी ड्यूटी के दौरान मनीष ठाकुर बलिदान हो गए हैं। वे वर्ष 2016 में सेना में भर्ती हुए थे। वो अपने पीछे पत्नी तनु देवी, माता किरण बाला और पिता जोगिन्दर सिंह को छोड़ गए हैं।

स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने भी मनीष ठाकुर की शहादत पर शोक व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here