Fri, Feb 13, 2026
15 C
Gurgaon

मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

इम्फाल, 1 मई (हि.स.) । मणिपुर के पहाड़ी और मैदानी जिलों के संवेदनशील और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके तहत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए।

मणिपुर पुलिस के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि इंफाल ईस्ट जिले के हींगांग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हींगांगखोंग और आसपास के क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को एक .303 रायफल, एक स्नाइपर रायफल, एक 9 एमएम एसएमजी कार्बाइन विद मैगज़ीन, एक .32 पिस्तौल, दो इंसास रायफल मैगज़ीन, एक लाथोड शेल, बिना डेटोनेटर वाले तीन नंबर-36 हैंड ग्रेनेड, दस .303 जिंदा कारतूस, पांच 7.62 मिमी जिंदा कारतूस, दस 5.56×30 मिमी कारतूस, सात 5.56 मिमी कारतूस, आठ 9 मिमी कारतूस, दो .32 मिमी कारतूस, पांच .303 ब्लैंक कारतूस, चार डेटोनेटर, तीन एंटी-रायट शेल, दो ट्यूब लॉन्चर, दो हेलमेट, चार बीपी प्लेट और एक रबर बुलेट बरामद हुए।

वहीं, एक अन्य ऑपरेशन में तेंग्नौपाल जिले के तेंग्नौपाल थाना क्षेत्र के साइवोम गांव के सामान्य इलाके में सुरक्षाबलों ने आठ आईईडी, आठ देशी हैंड ग्रेनेड, 25 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, पांच नंबर-8 डेटोनेटर, 40 राउंड 5.56 मिमी इनसास कारतूस, 60 राउंड 7.62 मिमी एके कारतूस और एक मोटरोला सेट चार्जर समेत बरामद किया। इसके अलावा तीन बंकरों को भी नष्ट कर दिया गया।

सुरक्षाबलों ने बताया कि ये अभियान क्षेत्र में शांति बनाए रखने और सशस्त्र समूहों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories