मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

इंफाल, 4 अप्रैल (हि.स.) | मणिपुर में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए हैं। यह अभियान कांगपोकपी जिले के न्यू केथेलमनबी थाना क्षेत्र के एस. मोंगपी रिज और इम्फाल ईस्ट जिले के याइंगांगपोकी थाना क्षेत्र के ट्विचिन और साइबोल गांव में चलाया गया। सुरक्षा बलों ने एस. मोंगपी रिज क्षेत्र से 7.62 मिमी एसएलआर राइफल एक, .303 राइफल एक, एसबीबीएल गन एक, 9 मिमी पिस्टल दो (मैगजीन सहित), एसबीबीएल गन के तीन कारतूस, .303 राइफल के तीन कारतूस, लॉन्ग रेंज पोम्पी बम एक, मॉडिफाइड), मीडियम रेंज पोम्पी बम (5, मॉडिफाइड), शॉर्ट रेंज पोम्पी बम दो, मॉडिफाइड), टीयर स्मोक शेल तीन, 38 मिमी एंटी-रायट कारतूस एक और एम सेट बाओफेंग एक बरामद किए।

इसके अलावा, ट्विचिन और साइबोल गांवों से 12 बोर सिंगल बैरल राइफल एक, हेवी बाइपोड माउंटेड पोम्पी गन सात (60 मिमी, 55 मिमी, 45 मिमी कैलिबर), विभिन्न कैलिबर के पोम्पी बम (82 मिमी – 3, 75 मिमी – 23, 60 मिमी – 11, 45 मिमी – 21, फिन स्टेबलाइज्ड 45 मिमी – 11, खाली शेल 45 मिमी – नौ, बर्मी इलेक्ट्रॉनिक आईईडी (पांच किलोग्राम के दो), 12 बोर कारतूस तीन और रेडियो सेट बाओफेंग दो बरामद हुए।

इसके अलावा, सुरक्षा बलों ने इस इलाके में कुकी सशस्त्र समूह द्वारा बनाए गए 13 सामरिक बंकरों को नष्ट कर दिया। इस अभियान से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिली है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories