Sun, Feb 22, 2026
26 C
Gurgaon

भारी मात्रा में नकली पनीर बरामद

हजारीबाग, 30 मई (हि.स.)। जिले में नकली पनीर के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार देर रात्रि प्रशासन ने लगभग 4000 किलो नकली पनीर जब्त किया है। यह नकली पनीर पटना से रांची ले जाया जा रहा था और दो बरौनी ट्रैवल्स और तिवारी ट्रैवल्स की बसों में छिपाकर लाया जा रहा था। पूरा खेप बिहार और बंगाल से हजारीबाग पहुंचा था। हजारीबाग से यह दूसरे शहर भेजने की तैयारी चल रही थी। जिला प्रशासन का कहना है कि एक बड़ा गिरोह इसके पीछे काम कर रहा है। जो आधे दाम में पनीर विभिन्न दुकानों में सप्लाई करता है। इस छापेमारी का नेतृत्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ कुमार और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी चंद्र प्रकाश दुग्गी ने किया। प्रशासन को पहले से नकली पनीर की तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद दोनों अधिकारियों ने टीम के साथ मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया। एसडीओ बैद्यनाथ कामती ने शुक्रवार को बताया कि कुछ दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि हजारीबाग में अवैध रूप से नकली पनीर का कारोबार हो रहा है।इस सूचना के आलोक में ही यह कार्रवाई की गई है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह नकली पनीर हजारीबाग, रांची और रामगढ़ के बाजारों में सप्लाई करने की तैयारी में था। जब्त पनीर की गुणवत्ता की जांच की जा रही है और इसमें मिलावट की पुष्टि होने की संभावना जताई जा रही है।

प्रशासन ने बस मालिकों को नोटिस जारी किया है और उनसे जवाब मांगा गया है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से नकली खाद्य पदार्थों की अवैध सप्लाई पर एक बड़ा प्रहार हुआ है और आम जनता की सेहत को लेकर प्रशासन की सजगता भी उजागर हुई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories