रीट-2024 के आवेदन की अंतिम तिथि आज, अब तक 12 लाख से ज्यादा आवेदन

0
274

जयपुर, 15 जनवरी (हि.स.)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 के तहत बुधवार रात 12 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे। इसके बाद लिंक बंद कर दिया जाएगा। बोर्ड को मंगलवार शाम तक 12 लाख 29 हजार आवेदन मिले हैं। बोर्ड ने आवेदकाें से अपील की है कि वे पूरी तरह जांच परख कर समय रहते आवेदन करें। परीक्षा 27 फरवरी को होगी।

सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन फॉर्म 15 जनवरी तक भरे जाएंगे। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक कर परीक्षा शुल्क जमा कराने के बाद आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 27 फरवरी को दो पारियों में होगी। एक बार ऑनलाइन आवेदन लॉक करने के बाद उसमें अभ्यर्थियों के स्तर पर संशोधन किया जाना संभव नहीं है। अभ्यर्थी यह तय कर लें कि उन्होंने जो भी जानकारियां फीड की है, वे पूरी तरह सही, स्पष्ट एवं रिकॉर्ड के अनुरूप है। अभ्यर्थी के फीड करते ही सारा डेटा बोर्ड के सर्वर पर सेव हो जाएगा। उसमें अभ्यर्थी के स्तर पर बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

बोर्ड को मंगलवार शाम तक 12.29 लाख आवेदन मिले हैं। इनमें लेवल एक 304180, लेवल दो के 826627 एवं दोनों लेवल के 98031 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक कर परीक्षा शुल्क जमा करवा कर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क जमा कराने के बाद ही आवेदन की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here