Sun, Feb 8, 2026
16 C
Gurgaon

हरियाणा के जवान का आज होगा अंतिम संस्कार, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

पलवल, 8 मई (हि.स.)। जम्मू के पुंछ में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी के दौरान बलिदान हुए हरियाणा के जवान दिनेश कुमार शर्मा का पार्थिव शरीर आज शाम उनके पैतृक गांव मोहम्मदपुर लाया जाएगा। यहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पलवल के मोहम्मदपुर गांव के 32 वर्षीय जवान दिनेश कुमार शर्मा ने बुधवार को पुंछ में ड्यूटी के दौरान देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद पाकिस्तान की ओर से की गई कायराना गोलीबारी का जवाब देते वक्त दिनेश एक बम धमाके में घायल हो गए थे। इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सेना ने उनके परिवार को इसकी सूचना दे दी थी।

जवान के पिता दयाराम ने बताया कि उनका बेटा 2014 में सेना में भर्ती हुआ था। हाल ही में उन्हें लांस नायक के पद पर प्रमोशन मिला था। 5 भाइयों में सबसे बड़े दिनेश की पोस्टिंग देश के कई राज्यों में रही। उनके दो छोटे भाई कपिल और हरदत्त भी अग्निवीर योजना के तहत सेना में हैं। कपिल की पोस्टिंग जम्मू और हरदत्त की मध्यप्रदेश के जबलपुर में है।

शहीद की पत्नी सीमा पलवल में वकील हैं और परिवार के साथ रहती हैं। उनके दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी है। सीमा गर्भवती भी हैं। पति की शहादत की खबर से उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

मोहम्मदपुर के सरपंच भूपराम ने गुरूवार को बताया कि युद्ध जैसे हालात के चलते हवाई सेवाएं बंद हैं इसलिए शहीद का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से सड़क मार्ग के जरिए पलवल लाया जाएगा। गांव में शहीद के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories