Wed, Mar 11, 2026
23 C
Gurgaon

लातेहार में वाहन के धक्के से लकड़बग्घा की मौत

लातेहार, 7 मार्च (हि.स.)।जिले के मनिका हाई स्कूल के पीछे शुक्रवार को एक मृत लकड़बग्घा पाया गया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कुछ लोगों ने हाई स्कूल के पीछे एक जानवर को मृत पड़ा हुआ देखा । जानवर को देखकर लोगों ने हल्ला मचा दिया कि बाघ की मौत हुई है । मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मृत जानवर को देखा। वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा मृत जानवर की पहचान लकड़बग्घा के रूप में की गई। पूरे मामले की छानबीन के बाद रेंजर ठाकुर पासवान ने बताया कि ऐसा लग रहा है जैसे किसी वाहन के धक्के के कारण लकड़बग्घा की मौत हुई होगी। उन्होंने कहा कि संभावना है कि रात में किसी गाड़ी की चपेट में लकड़बग्घा आ गया होगा जिसके कारण यह घटना हुई होगी । उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सक को बुलाया जा रहा है। मृत लकड़बग्घा का पोस्टमार्टम करने के बाद जो रिपोर्ट आएगी उससे स्पष्ट हो पाएगा कि लकड़बग्घा की मौत कैसे हुई । हालांकि घटनास्थल राष्ट्रीय राजमार्ग 39 के बिल्कुल करीब है ,इसलिए वहां के धक्के से लकड़बग्घा की मौत होने की संभावना प्रबल लग रही है ।

उल्लेखनीय है कि जिले के जंगली इलाकों में लकड़बग्घा पाए जाते हैं। रात के समय लकड़बग्घा जंगलों से निकलकर सड़क पर भी आ जाते हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories