Tue, Feb 17, 2026
20 C
Gurgaon

रंगदारी मांगने आए नक्सलियों की ग्रामीणों ने की पिटाई, एक की मौत

लातेहार, 28 जनवरी (हि.स.)।जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के बारी रामपुर गांव में लेवी वसूलने आये नक्सलियों की ग्रामीण और मजदूरों ने जमकर धुनाई कर दी। इस घटना में एक नक्सली की मौत हो गई । मृत नक्सली की पहचान अभय उर्फ किशोर नायक के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात लगभग सात की संख्या में उग्रवादी हथियार के साथ ईंट भट्ठों से रंगदारी वसूलने रामपुर गांव गए थे। यहां एक भट्ठा में रंगदारी को लेकर नक्सलियों ने संचालक और मजदूरों के साथ मारपीट कर दी। इससे मजदूर आक्रोशित हो गए और नक्सलियों से भिड़ गए।

मजदूरों के उग्र रूप को देखकर नक्सली फायरिंग कर भागने लगे। परंतु मजदूर और ग्रामीणों ने तीन नक्सलियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। इधर स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को भी दी। जिसके बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और नक्सलियों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घायल उग्रवादी अभय नायक को चंदवा अस्पताल में भर्ती कराया परंतु इलाज के क्रम में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के संबंध में एसपी कुमार गौरव ने बताया कि रंगदारी मांगने गए नक्सलियों के द्वारा मजदूर और भट्ठा संचालक के साथ मारपीट करने से मजदूर नाराज हो गए थे। एसपी ने कहा कि मृत नक्सली के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories