Mon, Feb 9, 2026
14 C
Gurgaon

लातेहार में युवक की गोली मारकर हत्या

लातेहार, 2 मई (हि.स.)।जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोस गांव में शुक्रवार को उपेंद्र उरांव (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक लातेहार थाना क्षेत्र के जालिम गांव का रहने वाला था। वह अपने रिश्तेदार के बारात में सोस गांव गया था।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात जालिम गांव से एक बारात चंदवा थाना क्षेत्र के सोस गांव गई थी। बारात में उपेंद्र उरांव भी शामिल था। शुक्रवार की सुबह उपेंद्र उरांव एक अन्य युवक के साथ तालाब की ओर शौच करने के लिए गया था। इसी दौरान उपेंद्र उरांव का चचेरा भाई वहां पहुंचा और उपेंद्र उरांव को गोली मार दी ।जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

सूचना के बाद डीएसपी अरविंद कुमार और थाना प्रभारी रणधीर कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में ले लिया।

इस संबंध में डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। हत्या क्यों की गई इसकी भी छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि फरार हुए आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी आरंभ कर दी गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories