Fri, Mar 20, 2026
21 C
Gurgaon

ग्रामीणों ने बकरी चोर को पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत

लातेहार 9 मार्च (हि.स.)।सदर थाना क्षेत्र के गोवा गांव में शनिवार की देर रात ग्रामीणों ने बकरी चोरी करने वाले एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में आरोपित कर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सलीम खान के रूप में हुई है ।यह मध्य प्रदेश का रहने वाला था। वर्तमान में यह एक ईंट भट्ठा में काम करता था।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात सलीम खान शराब के नशे में धुत होकर गोवा गांव में एक व्यक्ति का बकरी चोरी कर भाग रहा था। बकरी की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। इसके बाद थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े के नेतृत्व में पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल सलीम खान को सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान सलीम खान की मौत हो गई।

इधर इस संबंध में थाना प्रभारी ने रविवार को बताया कि मामले की जानकारी होने के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। परंतु इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है घटना में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories