Tue, Mar 10, 2026
33 C
Gurgaon

लातेहार में महिला की गोली मारकर हत्या

लातेहार, 3 जून (हि.स.)। सदर थाना क्षेत्र के परसही गांव स्थित भगनटोला में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान सुलेखा देवी (30) के रूप में हुई है। सुलेखा देवी सदर थाना क्षेत्र के गौरीखाड़ की रहने वाली थी। भगनटोला में उसका मायका था। महिला का पति सत्येंद्र उरांव नक्सली है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह गांव वालों ने एक सुनसान खेत में महिला का शव पड़ा हुआ देखा। ग्रामीणों ने उसकी पहचान करते हुए इसकी सूचना महिला के परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद महिला के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में ले लिया। महिला के परिजनों ने बताया कि मृतक महिला कुछ दिन पूर्व ही अपने मायके आई थी। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की ओर से जानकारी मिली कि सुलेखा का शव खेत में पड़ा हुआ है। उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है घटनास्थल पर एक चटाई और कुछ खाने पीने की वस्तुएं भी मिली है । परिजनों का कहना है कि महिला की किसी से दुश्मनी भी नहीं थी ऐसे में उसकी हत्या किसने और क्यों कर दी यह समझ में नहीं आ रहा है।

इस संबंध में डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories