Mon, Feb 2, 2026
14 C
Gurgaon

गाजीपुर में बाइक सवार दंपति पर गिरी आकाशीय बिजली, तीन की मौत

-परिजनों में कोहराम, ससुराल से घर लौट रहा था रविशंकर परिवार के साथ

गाजीपुर, 20 मार्च (हि.स.)। जनपद के दिलदारनगर थाना क्षेत्र स्थित कर्मा गांव के लिंक मार्ग पर गुरुवार को बाइक सवार दंपति पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। प्राकृतिक आपदा में पति—पत्नी के साथ 08 माह के उनके मासूम बच्चे की झुलसने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाते ही दंपति के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आनन—फानन में अस्पताल पहुंचे। मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस अफसर विधिक कार्रवाई में जुटे रहे। कर्मा गांव निवासी रविशंकर कुशवाहा (32 ) दिल्ली में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। रिश्तेदारी में शादी का कार्यक्रम और होली पर्व पर वह गांव आया था। बीते 19 मार्च को रवि पत्नी सरोज कुशवाहा (29) और पुत्र अंकुश (8 माह) को लेकर बाइक से नगसर हाल्ट थाना के सरहुला गांव स्थित अपने ससुराल गया था। आज सुबह रविशंकर पत्नी और मासूम पुत्र के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही रविशंकर मुख्य मार्ग से गांव के लिंक मार्ग के तरफ बढ़ा तभी अचानक तेज आवाज के साथ दंपति पर आकाशीय बिजली गिर गई। पति- पत्नी और मासूम पुत्र झुलस कर अचेत होकर सड़क पर गिर पड़े। आस-पास के लोग उन्हें उपचार के लिए दिलदारनगर स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां तीनों ने दम तोड़ दिया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्रीय थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा के अनुसार तीनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories