Sun, Feb 8, 2026
21 C
Gurgaon

जसीडीह-झाझा रेलखंड पर रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से बचीं सैकड़ों जान

पटना, 25 फरवरी (हि.स.)।

बिहार में झाझा-जसीडीह रेलखंड पर बीती देर रात एक बजे रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से सैकड़ों लोगों की जान बच गई । पूर्वी रेलवे के झाझा-जसीडीह रेलखंड पर रेलवे की सतर्क पेट्रोलिंग टीम ने अप ट्रैक पर दो फिश प्लेटों को खुला पाया गया।

रेलवे ट्रैक की पेट्रोलिंग कर रहे कर्मचारी सूरज वर्मा और चंद्रिका यादव ने किलोमीटर संख्या 344/17-19 के पास ट्रैक की गड़बड़ी को देखा। उन दोनों ने देखा कि एक फिश प्लेट पूरी तरह खुली हुई थी, जबकि दूसरी के नट-बोल्ट ढीले थे। उन्होंने बिना देर किए विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, जिससे समय रहते ट्रैक की मरम्मत की जा सकी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए 13,185 अप सियालदह-जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस को 45 मिनट तक रोका गया। इस दौरान रेलवे कर्मियों ने तेजी से ट्रैक की मरम्मत की और सुनिश्चित किया कि कोई तकनीकी दिक्कत न रहे। एईएन जसीडीह पिंटू दास ने बताया कि जांच जारी है कि फिश प्लेट प्राकृतिक रूप से खुली थी या किसी ने जानबूझकर इसे खोला था।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी इस रेलखंड में संदिग्ध गतिविधियां देखी गई हैं। गत 13 फरवरी 2025 को झाझा-गिद्धौर रेलखंड पर अज्ञात तत्वों ने पटरी काटने की कोशिश की थी।घोरपारन स्टेशन के पास एसएसबी ने 45 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया था। इन घटनाओं को देखते हुए रेलवे प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। घटना के बाद रेलवे ने पूरे रेलखंड में सुरक्षा पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। आरपीएफ को सतर्क किया गया है और कर्मचारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories