उपायुक्त से मिले महाराष्ट्र के विद्यार्थी, दिये कई टिप्स

0
257

लोहरदगा, 21 मार्च (हि.स.)। महाराष्ट्र राज्य के जालना जिला के परतूर शहर में अवस्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी शुक्रवार को उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण से मिले। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उपायुक्त से जिला प्रशासन के कार्य और जिला में उपायुक्त के कार्य करने के तौर-तरीकों को विस्तार से जाना।

साथ ही, भारतीय सिविल सेवा, चिकित्सक को कैरियर के रूप में चुने जाने के लिए आवश्यक तैयारियों को जाना।

उपायुक्त ने छात्र-छात्राओं को भारतीय सिविल सेवा को कैरियर के रूप में चुनने के लिए आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी। साथ ही कैरियर के चुनाव में अभिभावकों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उपायुक्त ने सिविल सेवा की तैयारी में दसवीं, 12वीं और स्नातक की शिक्षा की महत्ता को बताया। सभी छात्र-छात्राओं को कल्चरल एक्सचेंज और नेशनल इंटिग्रिटी प्रोग्राम के तहत एक वर्ष के लिए कक्षा नौवीं की पढ़ाई के लिए हिंदी भाषी क्षेत्र के विद्यालय अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय जोगना में भेजा गया था जो इसी माह पूरा हो जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि अपने कैरियर का चयन करना और विद्यार्थी जीवन में उसके लिए अनुशासित होना बहुत महत्वपूर्ण है। सुबह समय से उठना, व्यायाम करना, संतुलित आहार लेना आवश्यक है। स्कूली जीवन के बाद सिविल सर्विस की चाह रखने वाले विद्यार्थियों को उसी के अनुसार अपने विषयों का चयन करना चाहिए। स्नातक में अच्छे कॉलेज में नामांकन लेने से बेहतर परिवेश मिलता है जिससे यूपीएससी परीक्षाओं में बहुत मदद मिलती है। उपायुक्त ने चिकित्सा के क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों के बारे छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। उपायुक्त ने मराठी भाषा में छात्र-छात्राओं को कैरियर टिप्स दिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here