Fri, Feb 6, 2026
18 C
Gurgaon

चुट्टूपालू घाटी में एलपीजी गैस का टैंकर पलटा, जाम हुआ एनएच 33

रामगढ़, 10 जनवरी (हि.स.)। रामगढ़ जिले के चुट्टूपालू घाटी में शुक्रवार को एलपीजी गैस का टैंकर पलट गया। इस हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पूरी तरीके से जाम हो गया है। गड़के मोड़ के पास एलपीजी गैस से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया, जिससे रांची-पटना मुख्य मार्ग एनएच 33 का घाटी इलाका पूरी तरह जाम हो गया। एलपीजी गैस टैंकर पारादीप से काठमांडू जा रहा था।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रामगढ़ पुलिस ने हाइड्रा और क्रेन के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाकर एलपीजी गैस से भरे टैंकर को उठाने का प्रयास कर रही है।

एलपीजी गैस टैंकर से कोई गैस लीक नहीं हुई और किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई। गैस कंटेनर के चालक मो. शमशेर आलम ने बताया कि घाटी के ऊपर रुककर उसने चाय पी और फिर उसने टैंक को बाहर निकाला। घाटी में उसने देखा कि आगे एक ट्रेलर खराब हो गया है, उसने जैसे ही गाड़ी से पास लिया पीछे से रेलवे स्लैब लदे एक खुले ट्रेलर ने उसे साइड से जोरदार टक्कर मार दी और हजारीबाग की ओर भाग गया। इस टक्कर से वह अनियंत्रित हो गया‌ और डिवाइडर से टकराया और सड़क के बीचोंबीच पलट गया। टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ एलपीजी गैस थी और उसे नेपाल के काठमांडू ले जाया जा रहा था।

रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि घाटी क्षेत्र में एलपीजी गैस टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद क्रेन हाइड्रा और फायर ब्रिगेड को बुलाकर टैंकर को उठाने का प्रयास किया जा रहा है। दुर्घटना के कारण घाटी पूरी तरह से जाम हो गया है। किसी तरह वन वे को चालू किया जा रहा है। घटना की जानकारी वरीय अधिकारी को दे दी गई है‌। जल्द ही गैस टैंकर को उठाकर यातायात सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories