लखनऊ में मौलाना कल्बे जव्वाद पर हमला, धरना पांच घंटे बाद समाप्त

0
364
Oplus_16908288

लखनऊ, 14 अक्टूबर (हि.स.)। राजधानी लखनऊ में सोमवार देर शाम मौलाना कल्बे जव्वाद पर हमला हुआ। पत्थर फेंकने से उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया। इस घटना से नाराज मौलाना जव्वाद ने अपने समर्थकों के साथ कर्बला अब्बास बाग में धरना शुरू किया।

घटना का विवरण

कर्बला के केयरटेकर सैयद सारिम ने पुलिस को बताया कि मौलाना अवैध निर्माण की जांच के दौरान कर्बला परिसर पहुंचे थे। इसी दौरान एक पक्ष ने ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। मौलाना के साथ अभद्रता और मारपीट की कोशिश भी की गई।

पुलिस कार्रवाई

ठाकुरगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केयरटेकर की तहरीर पर छह नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। इसके बाद मौलाना ने धरना समाप्त कर दिया। धरना करीब पांच घंटे तक चला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here