Fri, Feb 13, 2026
14 C
Gurgaon

लखनऊ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते 2361 लोग पकड़े गए

लखनऊ, 12 दिसंबर (हि.स.)। राजधानी लखनऊ के विभिन्न इलाकों में गुरुवार रात पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कुल 5276 लोगों की चेकिंग की, जिनमें से 2361 व्यक्तियों पर चालान की कार्रवाई की गई।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बबलू कुमार ने बताया कि शहर में बढ़ती अशोभनीय गतिविधियों पर रोक लगाने और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए गुरुवार शाम से रात तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य खुले में शराब सेवन, उपद्रव और अव्यवस्था फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करना था।

सबसे अधिक कार्रवाई पश्चिमी जोन में

पश्चिमी जोन में सर्वाधिक सख्ती देखने को मिली। यहाँ 1643 लोगों की जांच की गई और 689 चालान जारी हुए।
ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में ही 465 व्यक्तियों को रोककर चेक किया गया, जिनमें 206 पर चालान की कार्रवाई की गई।

अन्य जोनों में भी त्वरित कार्रवाई

  • मध्य जोन (हजरतगंज): 310 चेकिंग, 212 चालान
  • उत्तरी जोन (मड़ियावं): 250 चेकिंग, 142 चालान
  • पूर्वी जोन (गोमतीनगर): 208 चेकिंग, 51 चालान
  • दक्षिणी जोन (मोहनलालगंज): 200 चेकिंग, 35 चालान

जेसीपी बबलू कुमार ने स्पष्ट किया कि पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने निर्देश दिए हैं कि शहर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना, अशोभनीय हरकतें करना और उपद्रव फैलाना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों पर तुरंत एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories