Tue, Feb 10, 2026
13 C
Gurgaon

युवती से छेड़छाड़ और मोबाइल लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

लखनऊ, 31 जनवरी (हि.स.)। पीजीआई थाना क्षेत्र में 30 जनवरी की देर रात को पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। रिश्ते में दोनों अभियुक्त बहनोई-साले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने शुक्रवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि एक युवती ने तहरीर दी थी। उसने बताया कि 27 जनवरी की रात वह अपनी मित्र के साथ घर से बाहर जा रही थी, सैनिक नगर स्पर्श क्लीनिक के पास अज्ञात बाइक सवारों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसका मोबाइल फोन छीन कर भाग गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

30 जनवरी को थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ वृन्दावन इलाके में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान दो व्यक्ति एक बाइक पर आए जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस ने भी आत्म सुरक्षार्थ उन बाइक सवार पर फायर किया, जिसमें एक अभियुक्त के पैर में गोली लग गई। दूसरे युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इन बदमाशों की पहचान पुलिस ने उन्नाव जिले में रहने वाले ​जितेंद्र कुमार रावत और लखनऊ के आशियाना निवासी सनी गौतम के रूप में की है। रिश्ते में दोनों अभियुक्त जितेंद्र बहनोई और सनी साले लगते हैं। अभियुक्तों के पास से लूटा गया मोबाइल के अलावा तमंचा मय जिंदा कारतूस और मोटर साइकिल बरामद किया ​है। अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories