Fri, Mar 20, 2026
18 C
Gurgaon

अवैध खनन पर मधु कोड़ा का बड़ा खुलासा, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

पश्चिम सिंहभूम, 3 मई (हि.स.)। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)जिले के नोवामुंडी क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने बड़ा खुलासा

किया है।उन्होंने राज्य सरकार की चुप्पी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कोड़ा ने शनिवार को जानकारी दी कि नोवा मेटल्स कंपनी की ओर से बंद पड़े आयरन माइंस और क्रेशर इकाइयों से अवैध रूप से लोहा एवं आयरन स्लैग निकालकर ओडिशा सहित अन्य राज्यों में अवैध रूप से बेचा जा रहा है।

स्थानीय लोगों और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर कोड़ा ने छानबीन की, जिसके बाद शुक्रवार की देर रात छह ट्रकों में लदे अवैध आयरन स्लैग को नोवामुंडी क्षेत्र में पकड़ा गया। ट्रकों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दी और ट्रकों को जब्त करवा कर मामले की गंभीरता से प्रशासन को अवगत कराया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एकमात्र मामला नहीं है। जिले में लगातार बालू, लकड़ी और नशीले पदार्थों की भी तस्करी हो रही है। यह सब क्षेत्र को एक अवैध कारोबार का अड्डा बना रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है।

उन्होंने झारखंड सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के दावे करने वाली सरकार अवैध खनन पर मौन क्यों है? जब जनता बंद माइंस को पुनः शुरू करने की मांग कर रही है, तब प्रशासन अवैध गतिविधियों पर आंख मूंदे बैठा है।

कोड़ा ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर भ्रष्टाचार और अवैध खनन के खिलाफ आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories