Sun, Mar 8, 2026
24 C
Gurgaon

मध्य प्रदेश को मिलेगा दो राष्ट्रीय जल पुरस्कार – राष्ट्रपति आज विज्ञान भवन में करेंगी सम्मानित

मध्य प्रदेश को आज मिलेंगे दो राष्ट्रीय जल पुरस्कार

भोपाल, 18 नवंबर। मध्य प्रदेश को जल संरक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आज दो राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिलने जा रहे हैं। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इन पुरस्कारों को प्रदान करेंगी।

खरगोन और कावेश्वर पंचायत को राष्ट्रीय सम्मान

कार्यक्रम में खरगोन जिले को पूर्वी क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ जिला चुना गया है। वहीं खंडवा जिले की कावेश्वर पंचायत को सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है।
पुरस्कार खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता और जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ग्रहण करेंगे।

देशभर से आए 751 आवेदनों में MP चमका

जल शक्ति मंत्रालय ने वर्ष 2024 के राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए कुल 46 विजेताओं की घोषणा की है।
इन पुरस्कारों के लिए 751 आवेदन आए थे, जिनका परीक्षण विशेषज्ञ समिति, केंद्रीय जल आयोग और केंद्रीय भूजल बोर्ड ने किया।
पुरस्कार 10 श्रेणियों में दिए जा रहे हैं, जिनमें राज्य, जिला, ग्राम पंचायत, स्कूल, उद्योग और संस्थाएं शामिल हैं।

कैच द रेन अभियान में भी MP का जलवा

खरगोन, बैतूल, धार, देवास, सिवनी और गुना जैसे जिलों ने भी “कैच द रेन” अभियान में शानदार प्रदर्शन किया है।
गुना को श्रेष्ठ शहरी निकायों की शीर्ष 50 सूची में स्थान मिला है।
ईस्ट निमाड़ जिले ने साउथ जोन में पहला स्थान हासिल किया।

कावेश्वर पंचायत की उपलब्धि प्रेरक

कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने बताया कि कावेश्वर पंचायत को जल संरक्षण में विशेष उपलब्धि के लिए चुना गया है।
इसके लिए पंचायत को 1.5 लाख रुपये का पुरस्कार और ट्रॉफी मिलेगी।
साथ ही “जल संचय, जन भागीदारी” अभियान में खंडवा जिले ने उल्लेखनीय काम किया है, जिसके लिए उसे 2 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories