महाकुम्भ : सुबह 10 बजे तक 59.55 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

0
396

महाकुम्भ नगर,16 फरवरी (हि.स.)। प्रयागराज महाकुम्भ में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ रहा है। रविवार सुबह 10 बजे तक 59.55 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। लगातार श्रद्धालुओं का आगमन जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल घाटों की निगरानी में लगे हुए है।

अपर मेला अधिकारी महाकुम्भ विवेक चर्तेदी ने बताया कि पतित पावनी मां गंगे व यमुना एवं अन्त:सलीला सरस्वती के पावन संगम के घाटों पर रविवार की अल सुबह से स्नान जारी है। श्रद्धालुओं का संगम स्नान के लिए तांता लगा हुआ है। प्रयागराज की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ रही है।

महाकुम्भ में 144 वर्ष ऐसे पुण्य संयोग में 15 फरवरी तक 51.47 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुकें है, तीर्थयात्रियों का तांता लगा हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्नान घाटों पर बचाव रात दल, जल पुलिस एवं गोताखोर लगातार निगरानी में लगे हुए। भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए घाटों से स्नान कर चुके श्रद्धालुओं को हटाने के लिए लगातार आवाज लगाते हुए बाहर निकाला जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here