महाकुम्भ : सुबह से अब तक 35.96 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

0
300

महाकुम्भ नगर,18 फरवरी (हि.स.)। प्रयागराज महाकुम्भ में श्रद्धालुओं का रेला लगा हुआ है। मंगलवार काे सुबह 08 बजे तक 35.96 से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। लगातार श्रद्धालुओं का आगमन जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल घाटों की निगरानी में लगी हुई है।

अपर मेला अधिकारी महाकुम्भ विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि पतित पावनी मां गंगे व यमुना एवं अन्त:सलीला सरस्वती के पावन संगम के घाटों पर मंगलवार काे सुबह से स्नान जारी है। मंगलवार अल सुबह से 08 बजे तक आने वाले श्रद्धालुओं एव तीर्थयात्रियों की संख्या 35.96 लाख से अधिक पहुंच चुकी है।

महाकुम्भ में 144 वर्ष ऐसे पुण्य संयोग में 18 फरवरी तक 54.31 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुकें है, तीर्थयात्रियों का आगमन जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्नान घाटों पर बचाव राहत दल, जल पुलिस एवं गोताखोर लगातार निगरानी में लगे हुए हैं। भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए घाटों से स्नान कर चुके श्रद्धालुओं को हटाने के लिए लगातार आवाज लगाते हुए बाहर निकाला जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here