Sat, Mar 21, 2026
15 C
Gurgaon

महाराष्ट्र में बाढ़ का कहर जारी: दो हाईवे बंद, रेल और बस सेवाएं प्रभावित

महाराष्ट्र में बाढ़ का कहर, दो हाईवे बंद और रेल सेवा प्रभावित

मुंबई, 24 सितंबर – महाराष्ट्र के कई जिलों में मूसलाधार बारिश और जलाशयों का पानी नदियों में छोड़े जाने से बाढ़ का प्रकोप बुधवार को भी जारी है। सोलापुर जिले में सीना नदी का जलस्तर बढ़ जाने से पुणे-सोलापुर और सोलापुर-कोल्हापुर हाईवे बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से वंदे भारत एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

बीड, धाराशिव और संभाजीनगर जिलों में जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। प्रभावित नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और फसलों की सुरक्षा के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मराठवाड़ा में पिछले 24 घंटों में सभी सात जिलों के 129 मंडलों में भारी बारिश दर्ज की गई। अब तक प्राकृतिक आपदा के कारण 10 लोगों की मौत और 337 जानवरों की मौत हो चुकी है। अनुमान है कि पिछले तीन दिनों में 2 लाख हेक्टेयर फसलें प्रभावित हुई हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सोलापुर के माढ़ा तहसील में प्रभावित इलाकों का दौरा कर किसानों और नागरिकों से मिल रहे हैं। साथ ही उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे और पंकजा मुंडे भी बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।

भारी बारिश के कारण कई गांव जलमग्न हैं। सोलापुर में खेत नदियां बन गए हैं और घरों में पानी घुस गया है। एसटी परिवहन की बसें भी सोलापुर में फंसी हुई हैं। जिला आपदा प्रबंधन सोलापुर के अनुरोध पर कोल्हापुर से श्वेत सेना की टीम बचाव कार्य के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच गई है।

बाढ़ की स्थिति में नागरिकों को आवश्यक होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है और बचाव कार्य सुबह से फिर से तेज़ी से जारी हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories