Tue, Feb 24, 2026
15 C
Gurgaon

प्रयागराज जा रही महिन्द्रा ट्रेवल्स की बस ने खड़े ट्रेलर को मारी टक्कर, एक की मौत, कई घायल

रायपुर / गौरेला पेंड्रा मरवाही 19 फ़रवरी (हि.स.)। प्रयागराज जा रही महिन्द्रा ट्रेवल्स की बस आज बुधवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई । वहीं 15 से अधिक यात्री घायल हैं। इधर घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंच घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया। घटना गौरेला अनूपपुर मार्ग में खैरझिटी गांव के पास हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल एसडीएम पेंड्रा रोड अमित बैक एसडीओपी श्याम सिदार सहित मध्यप्रदेश के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य की जानकारी ली और अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश दिए ।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महिन्द्रा ट्रेवल्स की बस से तीर्थ यात्री रायपुर से प्रयागराज महाकुंभ के लिए जा रहे थे। इस दाैरान ओवरटेक के दाैरान बस ने खड़े ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में बस कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं 15 से अधिक यात्री घायल हैं। सभी घायलों को वेंकटनगर स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायलों को मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कुछ यात्रियों की हालत चिंताजनक है, लेकिन सभी का इलाज जारी है। बस में सवार ज्यादातर यात्री रायपुर और सुकमा जिले के रहने वाले थे, जो रायपुर से मंगलवार शाम 5 बजे महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस में सवार होकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। घटना के बाद से बस चालक मौके से फरार हो गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories