Fri, Mar 20, 2026
17 C
Gurgaon

महोबा में 12 लाख का अवैध गुटखा–सुपारी बरामद, एक गिरफ्तार; चार आरोपी फरार

12 लाख का अवैध गुटखा एवं सुपारी बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

महोबा, 1 दिसंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में सोमवार को पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध गुटखा और सुगंधित सुपारी का बड़ा जखीरा बरामद किया गया। जब्त किए गए माल की अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि चार आरोपी अब भी फरार हैं।

थाना महोबकंठ पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भूरा टूडर मोड़ पर छापेमारी कर पनवाड़ी के पाठकपुरा मुहाल निवासी मयंक यादव (26) को पकड़ा। उसके कब्जे से 15 बोरे सुपर किंग सुगंधित सुपारी बरामद हुई, जिनमें कुल 3,38,280 पाउच शामिल हैं।

टीम ने अवैध सुपारी के परिवहन में लगे एक लोडर पिकअप (UP93CT8207) और एक चार पहिया वाहन को भी जब्त कर लिया है।

थाना महोबकंठ के एसएसआई कन्हैयालाल यादव ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार के साथ यह संयुक्त कार्रवाई अवैध गुटखा, सुपारी और तंबाकू उत्पादों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए चल रहे अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चार फरार आरोपियों की पहचान भी सार्वजनिक की है। इनमें शामिल हैं—

  • जाहर यादव, निवासी पाठकपुरा, पनवाड़ी
  • नरेंद्र गुप्ता, निवासी तिवारीपुरा
  • संतोष साहू, निवासी तिवारीपुरा
  • महेंद्र राजपूत, निवासी हल्लू कॉलोनी, नौगांव (छतरपुर, मप्र)

पुलिस टीम फरार अभियुक्तों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध तंबाकू उत्पादों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories