मंईयां सम्मान योजना की राशि अबतक नहीं मिली: बाबूलाल

0
451

रांची, 10 फरवरी(हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। मरांडी ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि मंगलवार को फरवरी महीने की 11 तारीख हो जायेगी। वादे के अनुरूप मंगलवार तक प्रदेश की सभी बहनों के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि चली जानी चाहिए, लेकिन अब तक सरकार पिछले जनवरी माह की राशि का भी भुगतान नहीं कर पायी है। जेपीएससी अध्यक्ष पद की नियुक्ति की लेकर सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हो रही,

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की एग्जाम कैलेंडर वाली घोषणा जुमला साबित हुई। बुजुर्गों और विधवा महिलाओं का पेंशन लंबित है, हज़ारों गरीब आदिवासी परिवार राशन से वंचित है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जनहित के मुद्दों को नज़रअंदाज़ करना एक तरह से जनता का अपमान है। लोगों का हक़ छीनना बंद कीजिए। यदि आपकी सरकार ने तुरंत पहल नहीं की, तो भाजपा इसके विरुद्ध राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here