समाज में सद्भाव बनाये रखना सबों की जिम्मेवारी : रघुवर दास

गिरिडीह, 17 मार्च (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जब जब सूबे में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राजद की सरकार बनती है तब तब एक पक्ष के पर्व त्यौहार पर हमले होते है ।

इससे पहले रांची, लोहरदगा सहित दूसरे जिले में इस तरह की घटना घट चुकी है। उन्होंने कहा कि सड़क किसी की नहीं है । हम अपने पर्व त्यौहार सड़क-घर पर नहीं मनाएंगे तो कहां मनाएंगे, सद्भाव का ठेका सिर्फ एक समाज ने नहीं ले रखा है सबों की जिम्मेवारी है।

दास जिले के घोडथम्भा में होली के जुलूस रोकने के बाद दो गुटों के बीच हुए पथराव के बाद रविवार देर शाम घोडथम्बा पहुंचे । उन्होंने कई परिवार के लोगों से मुलाकात की। इसके बाद खोरी महुआ के एसडीएम से भी उन्होंने कई सवाल पूछे। बाद में रघुवर दास ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रशासन को निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होने ने कहा कि रंग और होली से किसकी दुश्मनी है।यह प्रशासन को देखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर समाज में अमन पसंद लोग हैं जो इस घटना की निंदा कर रहे हैं । पुलिस भी निष्पक्ष जांच करें और दोषियों पर कार्रवाई हो ना की निर्दोष को जेल भेजा जाय ।

गौरतलब है कि बीते 14 मार्च को घोडंथंबा में होली के जुलूस को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह झड़प तब हुई जब घोडथंबा इलाके से एक पक्ष का होली का जुलूस गुजर रहा था इसका एक समूह ने विरोध किया। इस बीच दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया। कई दुकान और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया ।

फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में गिरिडीह एसपी के निर्देश पर घोडंथंबा ओपी की पुलिस ने घटनास्थल पर तैनात दंडाधिकारी सुरेश बरनवाल के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया है। और दंगा भड़काने के कार्रवाई करते हुए दोनों समुदाय के 80 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है । 250 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है । मामले में पुलिस ने दोनों समुदाय के 22 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories