Wed, Mar 25, 2026
23 C
Gurgaon

मणिपुर में मादक पदार्थों की बड़ी बरामदगी, तीन गिरफ्तार

इम्फाल, 4 मई (हि.स.)। मणिपुर में सुरक्षा बलों और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नशीले पदार्थों की बड़ी खेप जब्त की गई है। कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर जिले के गमगपिमुअल गांव निवासी थियानमुआन्सियाम सामते (32) को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 418 साबुनदानी में संदिग्ध ब्राउन शुगर (कुल वजन 5.016 किलोग्राम), जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 48.7 करोड़ रुपये है, एक चार पहिया वाहन तथा एक मोबाइल फोन जब्त की गई।

इसी मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए मणिपुर पुलिस ने दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान इंफाल पश्चिम जिले के खोङमपत मायाई लाइकाई निवासी लीशांगथेम रतन मैतेई (50), और इंफाल पूर्व जिले के पुंगडोंगबम मखा लाइकाई निवासी सेराम अरुंजीत मैतेई उर्फ बिजू (33) के रूप में हुई है।

इन दोनों की गिरफ्तारी 29 अप्रैल को इंफाल पश्चिम के पटसोई में 274.8 किलोग्राम गांजा की बरामदगी और दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी से संबंधित प्राथमिकी की फॉलो-अप कार्रवाई के तहत की गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories