नवरात्रि की सुबह ममता बनर्जी ने साझा किया अपना लिखा और स्वरबद्ध पूजा गीत

0
343

कोलकाता, 22 सितम्बर (हि.स.) – पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार सुबह प्रतिपदा के अवसर पर शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और जनता के साथ अपना लिखा एवं स्वरबद्ध नया पूजा गीत साझा किया।

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर साझा संदेश में ममता बनर्जी ने लिखा कि “शरद ऋतु के नीले आकाश में मां दुर्गा का आगमन हो रहा है।” इस शुभ क्षण पर उन्होंने सभी को प्रतिपदा की हार्दिक बधाई दी और बताया कि उन्होंने अपना नया गीत लोगों तक पहुंचाया है।

ममता बनर्जी का यह गीत दुर्गा पूजा की सांस्कृतिक और धार्मिक महत्ता को उजागर करता है। बंगाल में शारदीय दुर्गोत्सव सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव का प्रतीक है। गीत में देवी दुर्गा के स्वागत और उत्सव की परंपरा को खूबसूरती से दर्शाया गया है।

इससे पहले महालय की सुबह मुख्यमंत्री ने अपना लिखा एक गीत भी साझा किया था, जो उनके सांस्कृतिक योगदान और आध्यात्मिक संदेश को दर्शाता है। इस प्रयास से ममता बनर्जी ने जनता के बीच नवरात्रि के उत्सव को और भी जीवंत और साझा करने योग्य बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here