Wed, Feb 11, 2026
17 C
Gurgaon

मंडुवाडीह पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा, साथी फरार

—गिरफ्तार बदमाश के उपर 18 से अधिक मुकदमें दर्ज

वाराणसी, 04 फरवरी (हि.स.)। मंडुवाडीह पुलिस ने डीएलडब्ल्यू पहाड़ी गेट के समीप मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी लुटेरे को दबोच लिया। मंगलवार तड़के मुठभेड़ की जानकारी पाते ही मौके पर पुलिस अफसर भी पहुंच गए।

अफसरों की मौजूदगी में घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। घायल बदमाश की पहचान सिकंदरपुर गाजीपुर निवासी प्रेम नारायण सिंह के रूप में हुई। उसके उपर 18 से अधिक अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीना ने पत्रकारों को बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मंडुवाडीह पुलिस पहाड़ी गेट के समीप संदिग्ध वाहनों की चेकिंग तड़के लगभग तीन बजे कर रही थी। इसी दौरान दो बदमाश बाइक पर आते दिखे। पुलिस टीम को देख बदमाश भागने लगे। यह देख पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश के दाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर बाइक से गिर पड़ा। यह देख उसका साथी मौके से भाग निकला। घायल बदमाश ने पुलिस टीम को बताया कि भागने वाला साथी उसका चचेरा भाई अजीत सिंह उर्फ कउवा है। पुलिस टीम फरार बदमाश के गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

बताते चलें कि, चार अप्रैल 2023 में हसनपुर मंडुवाहीह और लहरतारा के रेलवे कॉलोनी से दो महिलाओं से एक ही घंटे में चेन छिनैती हुई थी। इसी मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। वारदात में शामिल दो बदमाशों की पहचान होते ही एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दूसरा आरोपी 25 हजार का इनामिया प्रेम नारायण सिंह फरार चल रहा था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories