Fri, Mar 27, 2026
29 C
Gurgaon

मंडुआडीह पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर बदमाश को दबोचा, साथी मौके से फरार

-मौके पर पहुंचे अफसरों ने घायल बदमाश को अस्पताल भिजवाया

वाराणसी, 13 मई (हि.स.)। शहर में चोरी और लूट की कई घटनाओं में शामिल शातिर बदमाश को मंडुआडीह पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। इस दौरान घायल बदमाश का साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग निकला। सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ की जानकारी हाेते ही मौके पर डीसीपी वरूणा जोन, एसीपी रोहनियां संजीव शर्मा भी पहुंच गए।

घायल बदमाश को अस्पताल भिजवाने के बाद डीसीपी वरूणा ने मंडुआडीह थाना प्रभारी भरत उपाध्याय और उनकी टीम की सराहना की। घायल बदमाश की शिनाख्त रमद्दतपुर, लालपुर निवासी सनी धरकार के रूप में हुई है। डीसीपी वरूणा जोन ने बताया कि मंडुआडीह थाना क्षेत्र के जलालीपट्टी इलाके में थाना प्रभारी भरत उपाध्याय के नेतृत्व में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग चल रही थी, तभी एक बाइक पर सवार 2 बदमाश चेकिंग देखकर बाइक मोड़कर भागने लगे। यह देख पुलिस कर्मियों ने जब उनको पकड़ने के लिए दौड़ाया तो बदमाशों ने पुलिस बल पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी तो वह बाइक से गिर पड़ा। यह देख दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदे उठाकर भाग निकला। पुलिस अफसरों के अनुसार पकड़े गए बदमाश सनी के उपर वाराणसी कमिश्नरेट के लालपुर, शिवपुर, कैंट, सिगरा, सारनाथ आदि थानों पर चोरी/लूट के 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश सनी पिछले दिनों मंडुआडीह के नाथुपुर में हुई चोरी की घटना में भी वांछित था। पुलिस टीम को बदमाश के कब्जे से चोरी के आभूषण व एक तमंचा व कारतूस भी मिला है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories