दिल्ली चुनावः मनीष सिसोदिया ने भाजपा उम्मीदवार को जीत की दी बधाई

0
371

नई दिल्ली, 8 फरवरी (हि.स.)। जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस सीट से भाजपा उम्मीदवार तरविन्दर सिंह मारवाह को जीत की बधाई दी। सिसोदिया ने कहा कि वह छह सौ वोट से हार गए हैं। जनता का फैसला स्वीकार है। वह जंगपुरा के लोगों का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने उन्हें सेवा का मौका दिया।

जंगपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार तरविन्दर सिंह को 38,859 मत मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया को 38,184 मत मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार फरहाद सूरी तीसरे स्थन पर हैं। सूरी को 7,350 मत मिले हैं। हालांकि इस सीट के चुनाव परिणाम की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर शनिवार सुबह 08 से मतगणना जारी है। मतगणना के रुझानों में भाजपा निर्णायक बढ़त की ओर है, जबकि आम आदमी पार्टी की सत्ता जाती हुई दिखाई दे रही है। कांग्रेस को इस बार भी कोई सीट मिलती दिखाई नहीं दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here