Mon, Mar 16, 2026
19 C
Gurgaon

इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग

मुरादाबाद, 18 मार्च (हि.स.)। मुरादाबाद के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंसूरी इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी शान ने सदर कोतवाली पुलिस को अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना नागफनी क्षेत्र निवासी शान ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र में कोर्ट रोड पर निर्मल प्लाजा के पास मंसूरी इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से कूलर, फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीवी की शॉप है। सोमवार रात 8 बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए। देर रात लैपर्ड व पीआरवी पुलिस कर्मियों का उनके पास फोन आया तो उन्हें दुकान में आग लगने की जानकारी हुई। उसके बाद वह तुरंत दुकान आ गए। आग की लपटें देख पीआरवी पुलिस दमकल विभाग को भी सूचना दे दी थी। दमकल विभाग ने तत्काल आग पर काबू पाया। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह गर्वाल ने बताया कि मंसूरी इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रोपराइटर की ओर से तहरीर मिल गई है। मामले में जांच की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories