Mon, Feb 9, 2026
22 C
Gurgaon

हिसार : होली पर बुआ से मिलने आ रहे राजमिस्त्री की हादसे में मौत

वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन बहनों का इकलौता भाई था मृतक हिसार, 14 मार्च (हि.स.)। जिले के बरवाला हांसी रोड पर भाटला-चानौत के समीप एक वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बोबुआ गांव निवासी 29 वर्षीय शिक्षानंद के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक की बुआ के लड़के भाटला निवासी आकाश की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा।पुलिस को दी शिकायत में आकाश ने बताया कि उसके मामा का लड़का शिक्षानंद गत शाम अपनी बाइक पर सवार होकर भाटला गांव में बुआ से मिलने के लिए आ रहा था। चानोत-भाटला गांव के पास तेज रफ्तार किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हांसी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था और अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। घटना की सूचना मृतक के फोन से आखिरी कॉल पर संपर्क कर उसके परिजनों को दी गई, जिसके बाद वे देर रात अस्पताल पहुंचे थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories