Sun, Mar 8, 2026
24 C
Gurgaon

जालौन में बाइक और वैन में जबरदस्त टक्कर, हादसे में 2 की हुई मौत

जालौन, 23 मार्च (हि.स.)। जालौन जिले में बीती देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां पर एक तेज रफ्तार वैन और बाइक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वैन सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरा मामला कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी का है। यहां पर ग्राम फुलैला निवासी संतोष वर्मा अपने दोस्त अवधेश परिहार के साथ शनिवार को अपनी बहन के रिश्तेदार देखने आए थे। देर रात जब वे बाइक से वापस गांव लौट रहे थे, तभी देवगांव की ओर से आ रही तेज रफ्तार ईको वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में संतोष वर्मा और अवधेश परिहार गंभीर रूप से घायल हो गए।इलाज के लिए उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

संतोष वर्मा अपने दोस्त अवधेश के साथ बहन के घर किसी बीमार रिश्तेदार को देखने गया था। लेकिन वापस लौटते वक्त वह हादसे का शिकार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और वैन दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद कैलिया थानाध्यक्ष अतुल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने संतोष वर्मा और अवधेश परिहार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अंकित परिहार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories