Fri, Feb 13, 2026
21 C
Gurgaon

अजमेर के होटल में भीषण आग, चार लोगों की मौत, कई घायल

अजमेर, 01 मई (हि.स.)। राजस्थान के अजमेर के डिग्गी बाजार इलाके में आज सुबह

दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां स्थित नाज होटल में अचानक आग लग गई,

जिससे चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य झुलस गए। हादसे के समय होटल

में बड़ी संख्या में जायरीन (श्रद्धालु) ठहरे हुए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब आठ बजे होटल में जोरदार धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि यह धमाका होटल के एक कमरे में लगे एयर कंडीशनर (एसी) फटने की वजह से हुआ। इसके बाद लगी आग ने पूरी

होटल को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट

सर्किट बताया गया है।

आग लगते ही होटल में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदने लगे। एक महिला ने बहादुरी दिखाते हुए अपने बच्चे को खिड़की से

नीचे फेंक दिया ताकि वह बच सके। नीचे खड़े लोगों ने बच्चे को सुरक्षित पकड़

लिया। वह बच्चा मामूली रूप से झुलसा है और फिलहाल खतरे से बाहर है।

होटल तक पहुंचने वाला रास्ता बहुत संकरा है, जिससे दमकल और पुलिस की

टीम को बचाव कार्य में भारी परेशानी हुई। आग इतनी भीषण थी कि कई दमकलकर्मी

और पुलिसकर्मी भी दम घुटने और गर्मी की वजह से बीमार हो गए।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि हादसे के बाद उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड

को फोन किया, लेकिन दमकल करीब आधे घंटे बाद पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों

ने कांच तोड़कर होटल के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की।

झुलसे हुए लोगों को तुरंत जवाहरलाल नेहरू अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल के

अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। एक मासूम

समेत पांच अन्य का इलाज जारी है।

मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ समेत कई पुलिस अधिकारी

पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। पूरे इलाके में अफरा-तफरी का

माहौल है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories