मेघालय में भयंकर भूस्खलन, एनएच-6 पर यातायात पूरी तरह बाधित

0
353

ईस्ट जयंतिया हिल्स (मेघालय), 12 मई (हि.स.)। ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में सोमवार तड़के हुए एक भीषण भूस्खलन के कारण 6 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। यह भूस्खलन सिलचर-शिलांग राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया है।

इस मार्ग के बंद होने से बराक घाटी समेत मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे पूर्वोत्तर राज्यों से संपर्क टूट गया है। राजमार्ग पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन स्थिति को सामान्य करने के लिए राहत कार्य में जुटा हुआ है और रास्ता खोलने के प्रयास तेजी से जारी हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here