Fri, Mar 20, 2026
18 C
Gurgaon

मथुरा पुलिस ने 36 मुक्दमों में वांछित एक लाख का ईनामी फाती को मुठभेड़ में किया ढेर

मथुरा, 09 मार्च(हि.स.)(अपडेट)। मथुरा पुलिस प्रशासन ने जहां विश्व प्रसिद्ध बरसाना लट्ठा मार होली सकुशल सम्पन्न कराई है वहीं मथुरा की थाना हाईवे पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी गैंगस्टर को रविवार तड़के हाईवे स्थित हुई मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उसकी यूपी के साथ ही राजस्थान, जम्मू कश्मीर सहित कई राज्यों तलाश थी। शातिर पर तीन दर्जन से अधिक हत्या और डकैती के मामले दर्ज थे। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी, बदमाश एक गैंग भी ऑपरेट करता था, वह उसका सरगना था, मुठभेड़ के दौरान बदमाश के तीन साथी फरार हो गए। पुलिस जिनकी गिरफ्तारी के लिए सरगर्मी से जुटी है।

विदित रहे कि हापुड़ के गढ़ मुक्तेश्वर के रहने वाले फाती उर्फ असद उर्फ कदीम उर्फ बल्लू उर्फ पहलवान पर हापुड़ में ही 36 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। राजस्थान और जम्मू कश्मीर में भी उसके खिलाफ केस दर्ज हैं, असद ने हत्या, लूट और डकैती जैसे कई जघन्य अपराधों को अंजाम दिया था, वह एक गिरोह भी चलाता था, वह इस गैंग का सरगना था. बदमाश काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार की तड़के फाती के बारे में इनपुट मिला, पता चला कि वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है, वह अपने तीन साथियों के साथ थाना हाईवे इलाके के कृष्णा कुंज कॉलोनी में छिपा है, इसके बाद हाईवे थाना पुलिस घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी, हाईवे पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फाती को गोली लग गई, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसके तीनों साथी फरार हो गए। आनन फानन में घायल बदमाश को जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीआईजी ने बताया कि बदमाश फाति उर्फ असद पुत्र सद पुत्र यासिन गिरोह चला रहा था, कई राज्यों की पुलिस को उसकी तलाश थी, वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories