महापाैर प्रत्याशी चयन काे लेकर ठाकरे परिसर में भाजपा की अहम बैठक आज

रायपुर 24 जनवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस बीच राज्य के भाजपा-कांग्रेस के दाे प्रमुख दलों में टिकट वितरण को लेकर मंथन चल रही है। इसी बीच बीजेपी ने आज (शुक्रावार) प्रदेश चुनाव समिति की बैठक बुलाई है।

प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने वाली बैठक में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होगी। इस बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन समेत पार्टी के तमाम दिगग्ज शामिल होंगे।

ठाकरे परिसर में आज होने वाली बैठक में महापौर प्रत्याशियों ने नामों पर चर्चा कर पार्टी फैसला करेगी। प्रत्याशी के चयन की प्रक्रिया संभागीय समिति और प्रदेश समिति के अनुमोदन के बाद होगी। संभाग द्वारा भेजे गए पैनल से प्रत्याशियों पर भाजपा चुनाव समिति अंतिम फैसला लेगी। ऐसी अटकलें है कि 25 जनवरी तक नगर पालिका और पंचायत अध्यक्षों के प्रत्याशी का ऐलान हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन जारी है। नामांकन 28 जनवरी तक लिए जायेंगे। लेकिन 25 और 26 तारीख को छुट्टी होने की वजह से नामांकन जमा नहीं किया जा सकेगा। इस लिहाज से माना जा रहा है कि राज्य के दोनों दलों के महापौर पत्याशी 27 और 28 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories