SGT यूनिवर्सिटी में मीडिया प्लेसमेंट ड्राइव आज

0
519
गुरुग्राम, 18 जून (हि.स.)।

देश की प्रतिष्ठित SGT यूनिवर्सिटी में मंगलवार को मीडिया प्लेसमेंट व इंटर्नशिप ड्राइव “करियर क्यू” का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का आयोजन फैकल्टी ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी (एफएमएमटी) द्वारा किया गया है।

ड्राइव में देश के प्रमुख प्रिंट, डिजिटल और सोशल मीडिया हाउस भाग ले रहे हैं।

वे बीएजेएमसी, एमएजेएमसी और एलुमनी छात्रों की योग्यता और प्रतिभा का मूल्यांकन कर उन्हें रोजगार और इंटर्नशिप के अवसर देंगे।

एफएमएमटी के डीन डॉ. अभिषेक दुबे ने बताया कि ड्राइव के लिए सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

इसे भी पढ़े

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

उन्होंने छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उन्हें इसके सार्थक परिणाम मिलेंगे।

इस ड्राइव में दैनिक जागरण, हिंदुस्तान टाइम्स, अमर उजाला, इंडिया टीवी, जी मीडिया, राजकमल प्रकाशन समूह, पर्पल विंग्स एंटरटेनमेंट, कौशिक फिल्म्स, एआईडीए स्टोरी, दैनिक भास्कर, नवभारत टाइम्स, राष्ट्रीय सहारा, पंजाब केसरी, दैनिक ट्रिब्यून, और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

यह आयोजन न केवल छात्रों को करियर निर्माण के लिए प्लेटफॉर्म देगा,

बल्कि एसजीटी यूनिवर्सिटी की मीडिया शिक्षा में व्यावहारिकता और उद्योग-संवाद की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here