Sat, Feb 7, 2026
13 C
Gurgaon

माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी, 6000 कर्मचारी होंगे प्रभावित, नौकरी का संकट

वाशिंगटन, 14 मई (हि.स.)। टेक दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने मंगलवार को छंटनी शुरू की है। इससे लगभग 6,000 कर्मचारी प्रभावित होंगे। यह कंपनी के कुल कार्यबल का लगभग तीन फीसद है। माइक्रोसॉफ्ट की यह दो साल से अधिक समय बाद सबसे बड़ी छंटनी है। इस समय कंपनी का सबसे अधिक फोकस कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर है।

सीएनबीसी की खबर के अनुसार, इसका सबसे बड़ा झटका कंपनी के गृह राज्य वाशिंगटन पर पड़ा है। माइक्रोसॉफ्ट ने राज्य को सूचित किया कि रेडमंड मुख्यालय से संबद्ध 1,985 कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। इनमें से कई सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और उत्पाद प्रबंधन भूमिका में हैं।

माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने कहा कि छंटनी सभी स्तरों और भौगोलिक क्षेत्रों में होगी। कर्मचारियों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सीएनबीसी की खबर के अनुसार, टेक दिग्गज के इस फैसले से लगभग 6,000 कर्मचारी सर्वाधिक प्रभावित होंगे। प्रवक्ता ने बयान में कहा कि यह गतिशील बाजार में सफलता के लिए कंपनी को सर्वश्रेष्ठ स्थिति में लाने के लिए जरूरी है। बयान में उम्मीद जताई गई है कि तिमाही शुद्ध आय 25.8 बिलियन डॉलर होगी। पिछले साल जून के अंत में माइक्रोसॉफ्ट के दुनिया भर में 228,000 कर्मचारी थे।

कुल मिलाकर यह 2023 में 10,000 पदों को समाप्त करने के बाद से कंपनी की सबसे बड़ी छंटनी है। जनवरी में कंपनी ने कर्मचारी के प्रदर्शन के आधार पर छंटनी की शुरुआत की थी। प्रवक्ता ने साफ किया है ताजा छंटनी का प्रदर्शन से कोई लेना देना नहीं है। इसका बड़ा उद्देश्य प्रबंधन को आर्थिक दबाव से मुक्त रखना है। जनवरी में सीईओ सत्य नडेला ने विश्लेषकों से कहा था कि अब कंपनी का फोकस एआई क्लाउड पर होगा।

सोमवार को माइक्रोसॉफ्ट के शेयर 449.26 डॉलर पर कारोबार कर रहे थे, जो इस साल अब तक का सबसे उच्चतम मूल्य है। पिछले साल जुलाई में रिकॉर्ड 467.56 डॉलर पर बंद हुए थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories