वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

0
273

मीरजापुर, 14 अप्रैल (हि.स.)। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान कटरा देवहट गांव निवासी जितेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मैनेजर सिंह (50) के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि मृतक मैनेजर सिंह लहुरियादह गांव से बाइक लेकर रात में घर लाैट रहा था। करीब 11:30 बजे जब वाे ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान के पास से लगभग 100 मीटर पहले पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और वे घायल हाे गए।राहगीराें ने घटना की जानकारी दी। माैके पर उनके साथ एसआई अखिलेश यादव पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से सीएचसी लालगंज भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए घटना की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन और चालक की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here