Wed, Feb 4, 2026
11 C
Gurgaon

प्रभारी मंत्री सिलावट आज ग्वालियर प्रवास पर, शहर भ्रमण कर विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण

ग्वालियर, 28 अप्रैल (हि.स.)। जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट आज साेमवार को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। सिलावट इस दिन ग्वालियर में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री सिलावट 28 अप्रैल को प्रात: लगभग 9:45 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस से ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुँचेंगे। सिलावट यहाँ से सब्जी मंडी इंटर मैदान व पुरानी सब्जी मंडी का निरीक्षण करने जाएंगे। इसके बाद शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने जाएंगे। इन विकास कार्यों में सांदीपनि स्कूल (सीएम राईज स्कूल पटेल) के निर्माणाधीन भवन, किलागेट चौराहा सौंदर्यीकरण, थाने के पास नगर निगम की नवीन मार्केट, चार शहर का नाका से मल्लगढ़ा होते हुए पानी की निकासी व्यवस्था, आईएसबीटी, एलीवेटेड रोड, रेलवे स्टेशन एवं प्लेटफॉर्म नं. 4 के बाहर मुख्यमार्ग एवं बहोड़ापुर से कटीघाटी व बहोड़ापुर से मोतीझील मार्ग शामिल हैं।

प्रभारी मंत्री सिलावट अपरान्ह में लगभग 4 बजे से मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के साथ महाराज बाड़े पर गवर्नमेंट प्रेस के जीर्णोद्धार कार्य, सब्जी मंडी छत्री बाजार, राजमाता विजयाराजे सिंधिया स्टेडियम व व्यायाम शाला छत्री बाजार, मेहराव साहब की तलैया पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चल रहे कार्य, गिरवाई पुलिस चौकी के पास जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत स्टॉप डेम व हनुमान बांध के भूमिगत चैनल, गिरवाई नाका व हनुमान बांध पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के कार्य एवं स्वर्णरेखा पर चल रहे एलिवेटेड रोड कार्य का निरीक्षण करेंगे।

शहर के विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी प्रभारी मंत्री सिलावट के साथ मौजूद रहेंगे। सिलावट रात्रिकाल लगभग 12:30 बजे स्टेशन पहुँचकर रेल मार्ग द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories