Tue, Mar 10, 2026
27 C
Gurgaon

बल्लभगढ़ स्टेशन पहुंचे मंत्री राजेश नागर, यात्रियों से स्वदेशी अपनाने की अपील

बल्लभगढ़ स्टेशन पहुंचे मंत्री राजेश नागर, यात्रियों से स्वदेशी अपनाने की अपील

फरीदाबाद, 29 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अपनाओ और आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ाने के लिए हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर शनिवार को बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर भारतीय उत्पादों के उपयोग को प्राथमिकता देने की अपील की।

मंत्री नागर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्टेशन परिसर में पहुंचे, जहां उन्होंने प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालयों में ‘स्वदेशी अपनाओ’ के स्टिकर लगाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना तभी पूरा होगा, जब आम नागरिक स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देंगे और विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम करेंगे।

हरियाणा में बड़े पैमाने पर अभियान

राजेश नागर ने बताया कि पूरे राज्य में यह अभियान मिशन मोड में चलाया जा रहा है। जिला और विधानसभा स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही हरियाणा के विभिन्न शहरों में स्वदेशी मार्केट और स्वदेशी दुकानें शुरू की जाएंगी, जहां केवल भारतीय उत्पाद उपलब्ध होंगे।

खिलाड़ी की मौत पर दुख

रोहतक के खेल मैदान में एक खिलाड़ी की मृत्यु पर मंत्री नागर ने गहरा दुख जताया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद सरकार ने तत्काल संज्ञान लेकर सभी जिलों के अधिकारियों को स्टेडियमों और खेल सुविधाओं की सुरक्षा जांच करने के निर्देश दिए हैं, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories