Sat, Feb 7, 2026
13 C
Gurgaon

चौदह वर्षीय सात महीने की गर्भवती नाबालिग ने की आत्महत्या

जयपुर, 27 फरवरी (हि.स.)। डूंगरपुर जिले में 14 वर्षीय सात महीने की गर्भवती नाबालिग ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट में उसने प्रेमी द्वारा बात नहीं करने और उपेक्षा किए जाने को आत्महत्या की वजह बताया।

सुसाइड नोट में लिखा था- मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना, मैंने अपनी इज्जत खराब कर दी। मैंने सोचा नहीं था कि वह ऐसा करेगा। मैं सात महीने की प्रेग्नेंट हूं और वह मुझसे बात तक नहीं करना चाहता। तो मैं इस बच्चे को लेकर कहां जाऊं? अब कोई उम्मीद मत रखना मुझसे। मेरा शव उसी के घर पर रखना, ताकि उसे एहसास हो कि एक लड़की की इज्जत खराब करने का क्या मतलब होता है। मेरा अंतिम संस्कार भी उसके घर पर ही किया जाए।

धम्बोला थाना प्रभारी मोहम्मद रिजवान खान ने बताया कि मृतका के माता-पिता अहमदाबाद में काम करते हैं, जबकि उसकी तीन बहनें और एक भाई गांव में दादा-दादी के साथ रहते हैं। बुधवार शाम परिजनों को उसकी बहन ने फोन कर बताया कि वह कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही है। गुरुवार सुबह माता-पिता घर पहुंचे तो बेटी का शव पड़ा मिला। उसके गले पर फंदे के निशान थे और खाट पर एक साड़ी भी पड़ी थी। मौके से मिला सुसाइड नोट पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डूंगरपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मामले में विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories