Sun, Mar 29, 2026
33 C
Gurgaon

नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 22 अप्रैल (हि. स.)। नक्सलबाड़ी ब्लॉक के हातिघिसा में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार की है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम सरोज टोप्पो, पंकज महतो और रोशन कुमार महतो है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग सोमवार रात अपने घर के बाहर फोन पर बात कर रही थी। आरोप है कि तभी दो स्थानीय युवकों ने नाबालिग को मुंह दबाकर जबरन उठाकर चाय बागान ले गए। इसके बाद तीनों युवकों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए। बाद में पीड़ित नाबालिग ने घर वालों को घटना की जानकारी दी। उसी रात परिवार के तरफ से नक्सलबाड़ी थाने में तीनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। नक्सलबाड़ी पुलिस ने जांच शुरू की और तीन युवकों को घटना के कुछ घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

एसडीपीओ नक्सलबाड़ी नेहा जैन ने बताया कि नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन युवक को गिरफ्तार किया गया है। जबकि घटनास्थल से कई प्रमाण भी संग्रह किए गए है। आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories