मीरजापुर में अदाणी पावर प्लांट के कर्मचारी का शव फंदे से मिला, मचा हड़कंप

0
142

निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट में कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी

उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट परिसर में एक कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरी जंगल स्थित प्लांट परिसर की है।

देर रात सामने आई घटना

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल निवासी 35 वर्षीय युवक पावर प्लांट में कार्यरत था। वह रोजगार के सिलसिले में मीरजापुर में रहकर काम कर रहा था। मंगलवार शाम तक वह अपने सहकर्मियों के साथ सामान्य रूप से काम करता दिखाई दिया, लेकिन देर रात उसका शव फंदे से लटका मिला।

कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

घटना का पता चलते ही प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। साथी कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और कंपनी की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान भेजा।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here