Mon, Mar 30, 2026
23 C
Gurgaon

मीरजापुर में सड़क हादसा: तेहरहवीं से लौट रहे अधेड़ की बाइक से टक्कर लगने से मौत

तेहरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे अधेड़ की सड़क हादसे में मौत

मीरजापुर, 4 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में मंगलवार देर रात पड़री थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेहरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे 55 वर्षीय साइकिल सवार अधेड़ की जान चली गई। हादसे के बाद गांव में शोक फैल गया।

कोटवां गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

कोहरा का देवरी गांव निवासी गौतम (55) मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी सास का निधन होने के बाद मंगलवार को भरपुरा में तेरहवीं का कार्यक्रम था, जिसमें वे शामिल होकर देर शाम साइकिल से घर लौट रहे थे।

रास्ते में जैसे ही वे कोटवां गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गौतम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम को, आरोपी की तलाश जारी

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरार बाइक सवार की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक और अंधेरे के कारण हादसे बढ़ रहे हैं। वे सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories