बारात से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, बाइक नहर में गिरने से गई जान

खुशियों के बीच छाया मातम

उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बारात में शामिल होकर लौट रहे एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरी बारात में जा रहा था युवक

जानकारी के अनुसार संतनगर थाना क्षेत्र के रामपुर बोदा गांव निवासी 33 वर्षीय सुनील कुमार रिश्तेदारी में अमदह गांव आई एक बारात में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह अपने भाई की ससुराल, लालगंज क्षेत्र के मानिकपुर गांव में आयोजित दूसरी बारात में जाने के लिए रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से निकले थे।

मोड़ पर अनियंत्रित हुई बाइक

बताया जा रहा है कि अमदह गांव से करीब दो किलोमीटर आगे ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के सेमरा कलां गांव के पास सड़क के मोड़ पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ने के बाद बाइक सीधे नहर में जा गिरी। हादसे में सुनील कुमार को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह ग्रामीणों को मिला शव

रात के अंधेरे में किसी को दुर्घटना की जानकारी नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए नहर की ओर गए तो उन्होंने नहर में बाइक और युवक का शव देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के साले रविशंकर ने बताया कि सुनील एक बारात से दूसरी बारात में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

क्या बोली पुलिस?

थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बाइक के अनियंत्रित होकर नहर में गिरने का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories